Dehli-NCR में जहरीली हवा से सांसों पर खतरा, इन इलाकों में 400 के पार पहुंचा AQI

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की हवा पिछले कई दिनों से लगातार जहरीली बनी हुई है। प्रदूषण बढ़ने से लोगों का सांस लेने में तकलीफ हो रही है। कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 जा पहुंचा है। ऐसे में आज फिर दिल्ली स्मॉग की चादर में लिपटी नजर आई। इससे लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है।

राजधानी में हवा की गति कम होने और विभिन्न दिशाओं से हवा चलने से वायु प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। सुबह स्मॉग और कुहासा की वजह से आईजीआई एयरपोर्ट में दृश्यता रात को 1000 मीटर दर्ज की गई। वहीं, सुबह चार बजे हवा में मामूली सुधार आने से दृश्यता 1200 मीटर रही। जबकि सफदरजंग में 800 मीटर रिकॉर्ड की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का अनुमान है कि सोमवार तक वायु गुणवत्ता में कोई सुधार आने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार ही बनी रहेगी। इससे हवा बेहद खराब ही रहने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  Big News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन , प्रदेश में शोक लहर

शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में वृद्धि हुई है। इस दौरान एक्यूआई 380 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब है। ऐसे में पूरे दिन आसमान में स्मॉग की चादर छाई रही। इससे लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले बृहस्पतिवार को एक्यूआई 377 रहा, जोकि बेहद खराब श्रेणी में है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Election Results 2024: हरियाणा में BJP ने रचा इतिहास, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-NC गठबंधन का परचम

आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना सहित 12 इलाकों में एक्यूआई 400 के पार रहा। यह गंभीर श्रेणी में हवा है। जबकि, डीटीयू, आईटीओ समेत 26 इलाकों में हवा बेहद खराब और तीन इलाकों में एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा। वेंटिलेशन इंडेक्स 2000 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 3100 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  UP: होटल में पहले प्रेमिका से बनाए संबंध फिर गला रेतकर हत्या , वजह चौंकाने वाली

एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
दिल्ली——-380
गाजियाबाद—-315
ग्रेटर नोएडा—-286
गुरुग्राम——-271
नोएडा——–271
फरीदाबाद——235
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
-बवाना————-425
-जहांगीरपुरी———-418
-आनंद विहार———413
-नेहरू नगर———-405
-डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज—-400
-मुंडका————–398
-नरेला—————396
-डीटीयू————–386
-द्वारका सेक्टर-8——–379
-दिलशाद गार्डन———265