Budget 2025: 12 लाख तक इनकम हुई टैक्स फ्री , देखिए क्या हुआ सस्ता और मंहगा

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को केंद्रीय बजट 2025 पेश किया। इसमें इनकम टैक्स से संबंधित कई बड़ी घोषणाएं की गईं। अब सालाना 12 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स फ्री हो गई है। हालांकि इसका फायदा इनकम टैक्स की नई व्यवस्था के तहत ही मिलेगा। वित्त मंत्री का यह लगातार 8वां बजट था।

2025 में इनके दाम होंगे सस्ते? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 पेश करते हुए कई वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी में कटौती की घोषणा की है, जिससे कुछ चीजों के दाम कम होने की उम्मीद है। खासतौर पर इलैक्ट्रॉनिक्स, दवाइयों और इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़ी वस्तुएं अब सस्ती हो जाएंगी। कैंसर की दवाएं होगी सस्ती सरकार ने दवाओं पर कस्टम ड्यूटी कम की है। इससे कैंसर की दवाएं शामिल है। कैंसर और गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए 56 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाई जाएगी। सरकार ने 36 जीवनरक्षक दवाओं को बेसिक कस्टम ड्यूटी से पूरी तरह छूट देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  38th National Games: लॉन बॉल स्पर्धा के पांचवें दिन झारखंड का दबदबा, दिल्ली और उत्तराखंड ने भी दर्ज की जीत

सामान पर राहत
वित्त मंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी 5% करने की घोषणा की है। खासकर टीवी और मोबाइल फोन के ओपन सेल और अन्य कंपोनेंट्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में कमी की गई है, जिससे इनके दाम घट सकते हैं। ईवी बैटरियों पर राहत इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) से जुड़े 35 और वस्तुओं को कस्टम ड्यूटी से छूट दी गई है। इसके अलावा, मोबाइल फोन बैटरियों के लिए भी 28 वस्तुओं को छूट की सूची में जोड़ा गया है। इसका फायदा ईवी और मोबाइल बैटरियों की कीमतों में गिरावट के रूप में देखने को मिल सकता है। ये प्रोडक्ट होंगे सस्ते सरकार ने कोबाल्ट पाउडर, लिथियम-आयन बैटरी के स्क्रैप, लीड, जिंक और अन्य 12 महत्वपूर्ण खनिजों को भी बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट देने का ऐलान किया है। इससे बैटरी और खनिज आधारित उत्पादों की कीमतों में कमी आने की संभावना है। चमड़े से बने प्रोडक्ट हुए सस्ते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चमड़े से बने प्रोडक्ट्स को सस्ता करने का ऐलान किया है। अब चमड़े से बने सामान सस्ते हो जाएंगे, क्योंकि सरकार ने इस पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को फ्री कर दिया है। गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर नहीं होगा असर 2024 के बजट में सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 6% तक घटाने का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि, सरकार ने इस बार बजट में सोने-चांदी में इंपोर्ट ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत में निर्मित कपड़ों पर भी टैक्स में छूट इस साल के बजट में भारत में निर्मित कपड़ों पर भी टैक्स में छूट दी गई है। इससे घरेलू कपड़े इंडस्ट्री को फायदा होगा वहीं कपड़ों की कीमतों में भी कमी आएगी। अभी तक किसी भी चीज के महंगे होने की खबर नहीं आई है, क्योंकि सरकार ने शुल्क वृद्धि का ऐलान नहीं किया है। वहीं, इम्पोर्टेड मोटरसाइकिल, इंटरेक्टिव फ्लैट, पैनल डिस्प्ले और प्रीमियम टीवी महंगी हो जाएगी।