एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को निशुल्क सैनिटरी पैड वितरण किए

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से महिलाओं को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने के लिए संस्था महिला पदाधिकारियों ने फतेहपुर में महिलाओं को निशुल्क सैनिटरी पैड वितरण कर स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए जागरूक किया।

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार सदस्य पूजा जोशी ने संयुक्त रूप से कहा की महिला मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को सैनिटरी पैड का प्रयोग करना बहुत ही आवश्यक है लेकिन कुछ ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में जागरूकता न होने के कारण या फिर कुछ महिलाएं शर्म की वजह से सैनिटरी पैड लेने के लिए दुकान नहीं जा पाती है जिस वजह से महिलाएं सैनिटरी पैड के बजाय कपड़े का प्रयोग करती है जो उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है क्योंकि कपड़े और रक्त के माध्यम से संक्रमण फैलने का खतरा हमेशा बना रहता है इसलिए हमने यह पहल शुरू की है की कोई भी महिला सैनिटरी पैड से वंचित न रहे इसलिए हम एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के माध्यम से हमेशा अलग अलग ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क सैनिटरी पैड वितरण करते रहेंगे जिससे महिलाएं मासिक धर्म के दौरान सैनिटरी पैड का प्रयोग कर स्वयं को संक्रमण से बचाए रखने के साथ असहजता से मुक्त होकर खुद को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखकर आरामदायक महसूस करे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर टैक्स बार द्वारा विधि महोत्सव का भव्य आयोजन, 30 नागरिकों को ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’

इस दौरान निशुल्क सैनिटरी पैड वितरण करने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार, मीना मिश्रा, पूजा जोशी ,आशा रावत ,दीपा रावत ,गीतांजलि जोशी, मनीषा आर्या आदि लोग उपस्थित रहे।