सेवा संकल्प अभियान के तहत लमगड़ा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 516 लोगों ने किया प्रतिभाग

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत विकासखंड लमगड़ा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय टकोली ढेली में क्षेत्र पंचायत प्रमुख त्रिलोक रावत की उपस्थिति में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। शिविर में 415 लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया साथ ही आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव की मांग को लेकर बिंदुखत्ता के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 13 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया। साथ ही विभिन्न प्रमाण-पत्रों एवं विभागीय सेवाओं से संबंधित 304 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में दिव्यांग प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  UP: गाजीपुर में दिनदहाड़े गंगा किन्नर की गोली मारकर हत्या , इलाके में हड़कंप

परियोजना निदेशक केएन तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 15- 20 जून के आसपास मानसून पहुंचने का अनुमान ,इस बार होगी सामान्य से अधिक वर्षा

इस अवसर पर ज्येष्ठ उप प्रमुख हरीश बिष्ट, उपजिलाधिकारी सौम्या गर्ब्याल, खंड विकास अधिकारी रोहित वर्मा सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।