
देहरादून: 03-06-2026, बुधवार। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन आज योगा पार्क, केदारपुरम, देहरादून में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सतीश शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मीडिया प्रभारी डॉ० डी० सी० पसबोला द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की कार्यक्रम प्रातः 6.15 बजे से 7.15 बजे तक चला। कार्यक्रम में 50 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम टीम में डॉ० रेखा त्रिपाठी, डॉ० हिमानी डंगवाल, डॉ० रत्ना त्रिपाठी, रविन्द्र थपलियाल एवं विनोद राणा आदि इत्यादि शामिल रहे।
