उत्तराखंड: वीडियो कॉल के बाद असिस्टेंट मैनेजर ने लगाई फांसी, पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम

खबर शेयर करें

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)- पंतनगर सिडकुल क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां वोल्टास कंपनी में तैनात असिस्टेंट मैनेजर ने पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करने के कुछ देर बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से सलेमपुर महदूद, बहादराबाद (हरिद्वार) निवासी 36 वर्षीय जावेद आरिफ पुत्र कम्बर अली पंतनगर सिडकुल स्थित वोल्टास कंपनी में असिस्टेंट पद पर कार्यरत थे। वह वर्तमान में अपनी पत्नी अजरा और बच्चों के साथ रुद्रपुर की मेट्रोपोलिस कॉलोनी में रह रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केदारघाटी में लोक निर्माण विभाग की 29, सिंचाई विभाग की 12 कार्ययोजनाएं स्वीकृत

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी अजरा अपने दोनों बच्चों को लेकर सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित मायके चली गई थीं। मंगलवार दोपहर अजरा ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी कि उनकी पति से वीडियो कॉल पर बात हुई, जिसमें जावेद ने फांसी का फंदा दिखाते हुए आत्महत्या करने की बात कही। इसके बाद उनका फोन कट गया और दोबारा संपर्क नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें 👉  महाविद्यालय में वन्दे मातरम् पर चित्रकला, ऐपण, रंगोली और क्विज प्रतियोगिता

घबराई पत्नी ने तुरंत कॉलोनी के लोगों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने काफी कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। सूचना पर सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जावेद फंदे पर लटके मिले।

पुलिस ने उन्हें तुरंत नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत ,एक गंभीर रूप से घायल

सीओ पंतनगर डीआर वर्मा ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जावेद के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।