हल्द्वानी। उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ओनर महासंघ के तत्वाधान में आज दिनांक 19 जुलाई 2026 को हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राकेश जोशी एवं महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा की गई। बैठक में कल स्थानीय अधिकारियो से बैठक के उपरांत परिवहन से जुड़ी लंबित समस्याओं, पुलिस उत्पीड़न, ओवरलोडिंग, STA से सम्बंधित एवं अन्य मुद्दों तथा प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के उपरांत महासंघ द्वारा निर्णय लिया गया कि प्रशासन द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन को देखते हुए महासंघ ने स्पष्ट किया कि शासन-प्रशासन के साथ वार्ता की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। वार्ता के परिणामों के आधार पर ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। अब यह हड़ताल प्रदेश स्तरीय बैठक होने एवं साशन से वार्ता के बाद अगर हमारी मांगो को शासन ने पूरी नहीं की तो नयी तारीख तय करके अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी
बैठक में महासंघ की समस्त शाखाओं एवं संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। महासंघ ने समस्त ट्रक मालिकों एवं चालकों से अपील की है कि वे आगामी तारीख़ तय होने तक शांति एवं संयम बनाए रखें और प्रशासन के निर्णय की प्रतीक्षा करें। इस बैठक मेँ प्रदेश अध्यक्ष राकेश जोशी, भास्कर जोशी, नीरज , प्रदेश प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, ललित पाठक दया किशन शर्मा, गिरीश मेलकानी, जय उप्रेती हरीश जोशी, नवीन चंद्र उप्रेती, आफताब हुसैन, नवीन मेलकानी इत्यादि लोग मौजूद रहे।
