लालकुआं। सड़क दुर्घटना में घायल वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती और उनकी पत्नी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और समाजसेवियों के उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। सोमवार को पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का सहित कई लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर कुशलक्षेम जाना और दोनों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, सांसद अजय भट्ट ने भी फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने अजय उप्रेती और उनकी पत्नी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने दोनों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए इस कठिन समय में अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राजेश नेगी, दि हाक की पत्रकार स्वाति नेगी और समाजसेवी मोहित गोस्वामी सहित अन्य लोग भी उनके आवास पर पहुंचे और कुशलक्षेम जाना। मीडिया जगत से हरीश भट्ट और पंकज शर्मा ने भी अजय उप्रेती और उनकी पत्नी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं शिक्षाविद पंकज गोस्वामी ने भी उनके आवास पर पहुंचकर दोनों का हालचाल जाना।
इधर, सांसद अजय भट्ट ने दूरभाष के माध्यम से पत्रकार अजय उप्रेती और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और समाजसेवियों की ओर से मिल रहे सहयोग और शुभकामनाओं से परिवार का हौसला बढ़ रहा है। सभी ने अजय उप्रेती और उनकी पत्नी के जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटने की कामना की।
लालकुआं: घायल पत्रकार अजय उप्रेती का हाल जानने पहुंचे नवीन दुम्का, अजय भट्ट ने भी किया फोन
