मीठापुर चौक पर सील तोड़कर फिर शुरू हुआ अवैध कारोबार, नगर निगम की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल

खबर शेयर करें

सील तोड़कर दुकानों का फिर संचालन, नगर निगम की निष्क्रियता पर सवाल, मीठापुर चौक का मामला गरमाया

नई दिल्ली, मीठापुर चौक क्षेत्र स्थित चौधरी टीकम सिंह सरपन चौधरी मार्ग पर नगर निगम द्वारा पूर्व में सील की गई दुकानों को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय जानकारी के अनुसार, नगर निगम द्वारा जिन दुकानों को नियमानुसार सील किया गया था, उन्हें संबंधित मालिकों द्वारा कथित रूप से तोड़ दिया गया है और पुनः अवैध रूप से संचालन शुरू कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि सील तोड़े जाने के बाद भी नगर निगम की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे क्षेत्र में प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति कानून व्यवस्था और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।
सूत्रों के अनुसार, कुछ दुकानें अब किराए पर भी चलाई जा रही हैं, जिससे अवैध व्यापारिक गतिविधियों की आशंका और बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि मामले की तुरंत जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: दिल्ली -NCR में झमाझम बारिश से सुहावना हुआ मौसम , जानिए वेदर अपडेट


फिलहाल नगर निगम की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोग प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहे हैं।