नवमी विशेष | नौ कन्याओं के स्वरूप में मां दुर्गा की आराधना कर लिया आशीर्वाद

लालकुआं/बिंदुखत्ता। शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर कन्या पूजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। कन्याओं के चरण धोकर, तिलक लगाकर और उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। इसके साथ ही दक्षिणा एवं उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
कन्या पूजन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। इस अवसर पर मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की गई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। यह परंपरा नारी शक्ति के सम्मान, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक मानी जाती है।
कन्या पूजन में शामिल बच्चों के नाम
कन्या पूजन में वंदना, रुद्राक्षी, खुशी, आध्या, अनन्या कार्की, मनन जोशी, हिमांशी रावल, यशिका बृजवासी, गीतांजलि सतवाल और नित्या लोहनी शामिल रहे।
