एसकेएम कान्वेंट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, तीन ने बनाई प्रदेश मेरिट में जगह

खबर शेयर करें

लालकुआं। एसकेएम कान्वेंट स्कूल, इंद्रानगर-2, बिंदुखत्ता के छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश मेरिट सूची में स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की छात्रा कनिष्का बिष्ट ने 476/500 अंक (95.20%) प्राप्त कर प्रदेश में 12वां स्थान हासिल किया। उनके पिता अनुज सिंह एवं माता उमा देवी हैं। विषयवार अंक— हिन्दी 96, अंग्रेजी 96, गणित 95, विज्ञान 92 तथा सामाजिक विज्ञान 97 रहे।
गौरी भाटिया ने 469/500 अंक (93.80%) के साथ प्रदेश में 19वां स्थान प्राप्त किया। उनके पिता राजन भाटिया एवं माता रजनी भाटिया हैं। उन्होंने हिन्दी 96, अंग्रेजी 95, गणित 88, विज्ञान 93 तथा सामाजिक विज्ञान 97 अंक प्राप्त किए।
प्राची जोशी ने 467/500 अंक (93.40%) के साथ प्रदेश में 21वां स्थान हासिल किया। उनके पिता ललित मोहन जोशी एवं माता आशा जोशी हैं। विषयवार अंक— हिन्दी 95, अंग्रेजी 91, गणित 91, विज्ञान 94 तथा सामाजिक विज्ञान 96 रहे।विद्यालय के प्रबंधक कमलेश पाठक एवं समस्त विद्यालय परिवार ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।