उत्तराखंड: पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में पुलिस और बदमाश में एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। ऋषिकेश के डोईवाला थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में बाइक सवार गैंगस्टर बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश के पास से 315 बोर का देसी तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। घायल बदमाश को डोईवाला राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 15- 20 जून के आसपास मानसून पहुंचने का अनुमान ,इस बार होगी सामान्य से अधिक वर्षा

यह मुठभेड़ हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालतप्पड़ के निकट चेकिंग के दौरान हुई। जब पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को बैरियर पर रुकने के लिए कहा, तो वे भागने लगे और पुलिस का पीछा करने पर उन्होंने फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान शहनवाज उर्फ सोनी, निवासी गंगोह, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में गैर-राजनीतिक सामूहिक संगठन के गठन की तैयारी तेज

सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह और एसपी देहात जया बलूनी सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और अस्पताल में घायल बदमाश से मिले। शहनवाज पर पहले से ही गैंगस्टर एक्ट, गोकशी और पशु क्रूरता के कई मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ में बदमाश से एक मोटरसाइकिल, देसी तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehli Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका ,AAP के 8 विधायक BJP में शामिल

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इलाज के बाद बदमाश से पूछताछ की जाएगी और उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बदमाश किस उद्देश्य से जनपद में प्रवेश कर रहा था।