Dehli Election 2025: दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की दमदार वापसी , केजरीवाल को बड़ा झटका

खबर शेयर करें

दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गया है। जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल को भी हार मिली है। सीएम आतिशी जीत गई हैं। कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। कभी भाजपा तो कभी आप बढ़त बना रही है। वहीं लगातार तीसरी बार कांग्रेस का खाता फिलहाल नहीं खुला है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ा दी है। 27 साल बाद भाजपा ने दिल्ली की सत्ता में वापसी की है, और पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। चुनावी नतीजों ने भाजपा को दो तिहाई बहुमत दिलाया, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की गई। भाजपा का यह विजय दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा परिवर्तन लेकर आया है और पार्टी ने फिर से यह साबित कर दिया है कि वह दिल्ली की राजनीतिक ताकत है।

भा.ज.पा. का शानदार प्रदर्शन

दिल्ली चुनाव के रुझानों से साफ हो गया था कि भाजपा इस बार सत्ता में वापसी करने वाली है। भाजपा ने अपने सशक्त नेतृत्व और चुनावी रणनीति के साथ दिल्ली में चुनावी किला फतह किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं के चेहरे पर गर्व और खुशी के भाव दिख रहे हैं। भाजपा के अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने भी इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए पार्टी के हर कार्यकर्ता की मेहनत की सराहना की है।

दिल्ली चुनाव परिणाम :
01:04 PM
ब्रेकिंग : सीएम आतिशी सिंह चुनाव जीतीं
दिल्ली के निवर्तमान सीएम आतिशी सिंह कालका जी सीट से चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने भाजपा के रमेश बिधुड़ी को हराया है।
12:54PM
ब्रेकिंग : अरविंद केजरीवाल चुनाव हारे
केजरीवाल भी चुनाव हार गए हैं। यहां कुल 13 राउंड में मतगणना हुई ।उन्हें प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने उन्हें कराया।
12:47PM
केजरीवाल की हार भी लगभग तय
नई दिल्ली। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी चुनाव हार के नजदीक पहुंच गए हैं। वे 11वें राउंड की मतगणना के बाद लगीाग तीन हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां कुल 13 राउंड में मतगणना होगी। इसलिए उनकी हार अब निश्चित मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने 61 व्यक्तियों को वितरित की ऑनलाइन वृद्धावस्था पेंशन

12:41 PM
आप के अवध ओझा भी चुनाव हारे
नई दिल्ली। पटपड़ गज सीट से आम आदमी पार्टी के अवध अेझा भाजपा के रविंद्र नेगी से चुनाव हार गए हैं। उन्हें नेगी ने 28 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी।

12:34 PM
दिल्ली उपचुनाव : अब तक
कस्बूरबा नगर से भाजपा के नीरज बसोया जीत गए हैं। कोंडली सीट से आप के कुलदीप कुमार जीते। राजौरी गार्डन से भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा चुनाव जीते। त्रिनगर सीट से भाजपा के तिलक राम गुप्ता चुनाव जीत गए हैं। विश्वास नगर सीट भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा जीत गए हैं। दिल्ली कैंट से आप के वीरेंद्र कादियान चुनाव जीत गए हैं।

12:25 PM
ब्रेकिंग : जंगपुरा सीट से हारे मनीष सिसौदिया
जंगपुरा सीट पर आप के मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं. बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने यहां से जीत दर्ज की है. इस सीट पर सिसोदिया और मारवाह के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया।

सबसे बड़ा अंतर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट का
नई दिल्ली। मुस्तफाबाद सीट से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट पूरे दिल्ली चुनाव में सबसे बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं। आठ राउंड की गिनती के बाद मोहन सिंह बिष्ट 41 हजार 34 वोटों से आगे चल रहे हैं।

मिल्कीपुर उपचुनाव : बीजेपी 10 हजार वोटों से आगे
अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के तीसरे राउंड की काउंटिंग में बीजेपी 10 हजार से ज्‍यादा वोटों से आगे चल रही है। मतगणना मिल्‍कीपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में हो रही है। कई राउंड में काउंटिंग होगी और परिणाम दोपहर तक आने की उम्‍मीद है। मिल्कीपुर सीट से वैसे तो 10 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान और समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशी अजीत प्रसाद के बीच है। अजीत प्रसाद इस सीट से पूर्व विधायक रहे अवधेश प्रसाद के बेटे हैं। मिल्कीपुर आरक्षित विधानसभा सीट राज्य की सत्तारूढ़ बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के लिए नाक की लड़ाई बन चुकी है।

11:09 AM
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर फिर पिछड़े केजरीवाल
नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल काफी देर तक पीछे चल रहे थे, लेकिन काउंटिंग के दूसरे घंटे में उन्होंने बढ़त बनाई। वहीं अभी थोड़ी देर पहले मिले अपडेट में केजरीवाल फिर से पिछड़ गए हैं, नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल और परवेश वर्मा में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। नई दिल्ली सीट पर छठे राउंड में केजरीवाल पीछे हो गए हैं। 300 वोटों से प्रवेश वर्मा आगे निकल गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों का हुआ भव्य समापन

10:33 AM
जंगपुरा में अब मनीष सिसोदिया निकले आगे
नई दिल्ली। दिल्ली की जंगपुरा सीट पर आप के मनीष सिसोदिया पहले घंटे में पीछे चल रहे थे, लेकिन अब वो आगे निकल गए हैंफ जंगपुरा सीट पर आप के मनीष सिसोदिया दो राउंड की गिनती के बाद 1800 वोटों से बढ़त बनाई है। आतिशी अभी भी पीछे चल रही हैं।
नजफगढ़ से बीजेपी 4383 वोटों से आगे है। मटियाला सीट से बीजेपी 2862 वोटों से आगे है। उत्तमनगर से बीजेपी 2223 वोटों से आगे है। द्वारका सीट से बीजेपी 1257 वोटों से आगे है।

10:09 AM
भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने के नजदीक, केजरीवाल कुछ वोटों से आगे

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों को बीजेपी को बंपर बहुमत मिलता नजर आ रहा है। दिल्ली का पहला रुझान भाजपा के पक्ष में गया था।

थोड़ी देर बाद ही आप ने भी खाता खोला। वोटों की गिनती के शुरुआती आधे घंटे में भाजपा और आम आदमी पार्टी में कांटे की टक्कर चल रही थी, लेकिन थोड़ी देर बाद भी भाजपा ने अपना गियर बदला। अभी एक घंटे की गिनती से आए रुझान की बात करें तो भाजपा 40 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं आप 30 सीटों पर आगे चल रही है।

नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल मामूली अंतर से आगे चल रहे हैं। थोड़ी देर पहले उन्होंने बढ़त बनाई है। हालांकि अभी भी केजरीवाल और प्रवेश वर्मा में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। जंगपुरा सीट से मनीष सिसौदिया 1000 वोटो से पीछे चल रहे हैं। तो कालका जी में सीएम आतिशी सहित आप के कई बडे़ चेहरे पीछे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Dehli News: फिर जहरीली हुई दिल्ली की आबोहवा , कई इलाकों में 300 पार पहुंचा एक्यूआई

रुझानों के अनुसार भाजपा देश की राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में आती नजर आ रही है। दिल्ली में कुल विधानसभा सीटें 70 हैं. यहां बहुमत का आंकड़ा 36 है। ज्‍यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को आप पर बढ़त दिखाई गई है। जो अब सही साबित होती नजर आ रही है।
9:20Am
मिल्की पुर सीट पर भाजपा आगे
यूपी के मिल्कीपुर सीट पर दूसरे राउंड में भाजपा को 10883 वोट मिले। सपा को 4666 मत प्राप्त हुए। आजाद समाज पार्टी को 354 वोट मिले हैं। पहले राउंड में भाजपा को 6082 वोट मिले। मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर पहले राउंड में भाजपा को 6082 वोट मिले, सपा को 2091 मत प्राप्त हुए। आजाद समाज पार्टी को 198 वोट मिले हैं।

नई दिल्ली।
9:13 AM
अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली 74 वोटों से पीछे
9:10 AM
भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है’
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का कुशासन और उनका और उनकी पार्टी का भ्रष्टाचार जनता के सामने आया, जिसके कारण जनता ने सरकार बदलने का फैसला किया। भाजपा की विश्वसनीयता, अन्य राज्यों में विकास कार्य, केंद्र सरकार के पिछले 10 सालों के काम के कारण दिल्ली भाजपा को मौका दे रही है…भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।”
चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा 19 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 5 सीटों पर आगे है।
चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 15 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 4 सीटों पर आगे है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनावों के प्रारंभिक नतीजों में भाजपा आम आदमी पार्टी पर भारी पड़ती दिख रही है। भाजपा और आप के तमाम बड़े नाम आगे—पीछे हो रहे हैं।

फिलहाल कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है। मनीष सिसौदिया, आतिशी, गोपाल राय, अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन, अमानउल्लाह खान व अवध ओझा के वोटों का रूझान आगे पीछे होता दिखाई दे रहा है।

हालांकि भाजपा खेमा शुरुआती रूझानों के बाद खुश नौ बजकर 9 मिनट पर भाजपा 35 और आम आदमी पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही।