उत्तराखंड: हाईकोर्ट में 13 जनवरी से 9 फरवरी तक शीतकालीन अवकाश

खबर शेयर करें

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट में 13 जनवरी से 9 फरवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इस अवधि में महत्वपूर्ण वादों की सुनवाई को अवकाशकालीन कोर्ट बैठेगी। इसके लिए मुख्य न्यायाधीश की अनुमति से अवकाशकालीन जजों का मनोनयन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking: तमिलनाडु में बड़ा रेल हादसा , बागमती एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी सूचना के अनुसार अवकाश की अवधि में 13 से 19 जनवरी तक न्यायमूर्ति आलोक वर्मा, 20 से 26 जनवरी तक न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा, 27 जनवरी से 2 फरवरी तक न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल और 2 से 9 फरवरी तक न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित महत्वपूर्ण वादों की सुनवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चालक कल्याण समिति का गठन, हुकम सिंह कोरंगा बने अध्यक्ष

कोर्ट हफ्ते में दो दिन आवश्यक वादों की सुनवाई करेगी।