सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को मिले पुरस्कार

खबर शेयर करें

​मथुरा। होटल शुभारंभ इन में सिविल डिफेंस की वार्डन पोस्ट संख्या-01 द्वारा आयोजित ‘प्रतिभा की खोज’ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। एडीएम (नमामि गंगे) नंद प्रकाश मौर्य के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल व डिप्टी डिवीजनल वार्डन राजेश कुमार मित्तल रहे। विशिष्ट अतिथि सीनियर स्टाफ ऑफिसर दीपक चतुर्वेदी (बैंकर), दीपेश कुमार, रविंद्र बंसल, आशीष कुमार व जितेंद्र कुमार ने विजेताओं को शील्ड, मेडल व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।​कार्यक्रम की सफलता में पोस्ट वार्डन व मास्टर ट्रेनर ई. अशोक यादव व विकास सोनी का मुख्य सहयोग रहा। इस दौरान गिरीश वार्ष्णेय, प्रमोद शर्मा, कौशल किशोर, हेमंत, राजेश शिवहरे, श्याम सिंह, कन्हैया सैनी, शुभम, अनुज, करिश्मा, गुलशेर व पंकज समेत कई वार्डन उपस्थित रहे। अंत में ई. अशोक यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।