उत्तराखंड: मां- बेटे की हत्या से सनसनी , जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

पत्नी और 9 वर्षीय बेटे की हत्या कर फरार हुआ युवक

शवों को कमरे में बंद कर फरार हुआ है आरोपी

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से दोहरे हत्याकांड की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां महिला और बच्चे समेत दो लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  बहराइच हिंसा: हालात काबू करने के लिए पिस्टल लेकर सड़क पर उतरे यह IPS , जानिए कौन हैं

तिलवाड़ा सुमाड़ी क्षेत्र में एक युवक अपनी पत्नी और नौ वर्षीय बेटे की हत्या कर उनके शव कमरे में बंद कर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार नेपाल निवासी दीपक बहादुर अपनी 34 वर्षीय पत्नी कमला शाही और नौ वर्षीय बेटे रोशन सिंह के साथ तिलवाड़ा सुमाड़ी स्थित विद्युत कॉलोनी के पास एक कमरे में किराए पर रहता था। पिछले कई दिनों से कमरा बंद था। बीते शुक्रवार को जब मकान मालिक वहां पहुंचे तो कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने ताला तोड़कर दरवाजा खोला तो अंदर महिला और उसके बेटे के शव पड़े मिले। कोतवाली निरीक्षक सुरेश चन्द्र बलूनी ने बताया कि दीपक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है।