Uttarakhand: महेंद्र भट्ट दोबारा बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ,2027 की तैयारियों में जुटी पार्टी

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा को एक बार फिर अपना पुराना नेतृत्व मिल गया है। महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। यह पहला मौका है जब कोई नेता दोबारा इस महत्वपूर्ण पद पर आसीन हुआ है। केंद्रीय राज्यमंत्री और संगठन चुनाव प्रभारी हर्ष मल्होत्रा ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की।

महेंद्र भट्ट के नाम पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व, दोनों की सहमति बनी। संगठन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए केवल उन्हीं का नामांकन प्राप्त हुआ, जिससे वे निर्विरोध चुने गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: तेल टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर , पति- पत्नी की दर्दनाक मौत

घोषणा कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश नेतृत्व ने महेंद्र भट्ट के नामांकन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया, जिसे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ स्वागत करते हुए मंजूरी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग टेंपो ट्रैवलर हादसे में अब तक तीन शव बरामद , लापता लोगों की तलाश जारी

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सांसद अजय भट्ट, नरेश बंसल, महारानी माला राज्यालक्ष्मी शाह, श्रीमती कल्पना सैनी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विशन सिंह चुफाल, मदन कौशिक ने भी अपने विचार रखें। वहीं बैठक में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, गणेश जोशी, सतपाल महाराज, रेखा आर्य, विधायक सहदेव पुंडीर अरविंद पांडे भोपाल राम, अनिल नौटियाल बृजभूषण गैरोला, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, मुकेश कोली, प्रदेश कार्यालय सचिव कस्तूभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान समेत बड़ी संख्या में विधायक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।