SBI ने जीआईसी बिंदुखेड़ा में नगर पंचायत अध्यक्ष लालकुआं सुरेंद्र लोटनी के माध्यम से 32 साइकिलें सौंपी

खबर शेयर करें

लालकुआं (जीवन गोस्वामी)। भारतीय स्टेट बैंक के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड के अंतर्गत पुराना बिंदुखत्ता स्थित शहीद नायब सूबेदार स्वर्गीय गोविंद सिंह पपोला राजकीय इंटर कॉलेज को 32 साइकिलें उपलब्ध कराई गईं। नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के माध्यम से यह साइकिलें विद्यालय को सौंपी गईं, जिनका वितरण कक्षा दस में अध्ययनरत छात्राओं को किया गया। साइकिल वितरण का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके विद्यालय आने-जाने की सुविधा को सुगम बनाना रहा। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने छात्राओं को साइकिलें प्रदान करते हुए इस पहल को बालिका शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक हल्द्वानी मॉड्यूल के उप महाप्रबंधक राजीव रंजन एवं सहायक महाप्रबंधक दिव्या त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय स्टेट बैंक लालकुआं शाखा के प्रबंधक मुकेश बेमेटा का विशेष योगदान रहा। विद्यालय प्रशासन, छात्राओं एवं अभिभावकों ने बालिकाओं के उत्साहवर्धन हेतु की गई इस सराहनीय पहल के लिए भारतीय स्टेट बैंक की समस्त टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।