नवरात्रि के पहले दिन मां के जयकारों से गूंजा बिंदुखत्ता , मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

खबर शेयर करें

लालकुआं। नैनीताल जिले में नवरात्रि का पर्व आस्था के साथ मनाया जा रहा है यहां सुबह से ही मंदिरों में भक्तजनों की भीड़ उमड़ रही है। जिले के बिंदुखत्ता में भी विभिन्न धार्मिक स्थलों और मंदिरों में सुबह से भजन कीर्तन का दौर जारी है अनेक जगह पर देवी जागरण भी शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हाईकोर्ट में 13 जनवरी से 9 फरवरी तक शीतकालीन अवकाश

संजय नगर द्वितीय स्थित जय मां हाट कालिका मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सुबह से ही भक्तों द्वारा पूजा पाठ व भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी , हरिद्वार में उमड़ा जनसैलाब

संध्या काल की आरती में भक्तों का लगा जमावड़ा

संध्या काल की आरती में भक्तगण उमड़ पड़े और आरती के बाद सभी भक्त मैया की आरती के बाद भजन कीर्तन का दौर शुरू हो गया है। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी भास्करानंद जोशी, पंडित नंदा बल्लभ जोशी, नवीन पाठक, कांति बल्लभ लोहनी,भुवन पाठक, उमेश बिष्ट, दान सिंह धामी, त्रिलोक चंद्र, मनोहर बसखेती, भीम सिंह, राम सिंह मेहता आदि अनेकों भक्तगण मौजूद थे।