कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत और विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट का जताया आभार
बिंदुखत्ता भाजपा मंडल पदाधिकारी ने की कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत से मुलाकात
बिंदुखत्ता में स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण करने ,अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराने हेतु एक ज्ञापन भी सौंपा।
नैनीताल। भाजपा मंडल बिंदुखत्ता के पदाधिकारियों ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत और क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट का आभार जताया है।
मंडल पदाधिकारी के शिष्टमंडल ने बुधवार को सूबे के शिक्षा , स्वास्थ्य और सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान बिंदुखत्ता में स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण करने अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराने हेतु एक ज्ञापन भी सौंपा। तथा बिंदुखत्ता क्षेत्र के 10 विद्यालयों को एक साथ इंटर की मान्यता संस्तुति करने पर कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया और क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट का हार्दिक आभार भी जताया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत , मंडल महामंत्री रमेश कुनियाल , मंडल महामंत्री बलवंत खोलिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष बोरा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।