भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट का लालकुआं में भव्य स्वागत

खबर शेयर करें

युवा मोर्चा लालकुआं मंडल द्वारा किया गया स्वागत

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जनपद नैनीताल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चंदन बिष्ट के लालकुआं आगमन पर युवा मोर्चा मंडल लालकुआं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को नवनियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष चंदन बिष्ट लालकुआं पहुंचे। इस दौरान युवा मोर्चा लालकुआं मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत ,एक गंभीर रूप से घायल

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, मंडल महामंत्री बॉबी संभल, गोविंद राणा, राज किरण सेतिया, युवराज सिंह खाती, प्रिंस भारद्वाज, अभिषेक सिंह, प्रिंस दानू, तनिष्क कार्की, हिमांशु कुनियाल, अर्जुन सिंह, करन तिवारी, परितोष बिष्ट, अभय बिष्ट, लकी नेगी सहित अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने चंदन बिष्ट को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।