Dehli News: आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, सीएम का नाम तय लेकर भाजपा की बैठक

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। बहुमत 36 का है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की। आम आदमी पार्टी (AAP) को 40 सीटों का नुकसान हुआ और वह 22 सीटों पर सिमट गई।

यह भी पढ़ें 👉  Dehli Election 2025: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर कल होगा मतदान, सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम

कांग्रेस दिल्ली में जीरो रही लेकिन उसने AAP पार्टी को जरूर हरवा दिया। 14 सीटों पर AAP की हार का अंतर कांग्रेस को मिले वोटों से कम है। यानी, AAP और कांग्रेस का गठबंधन होता, तो दिल्ली में गठबंधन की सीटें 37 हो जातीं और भाजपा 34 सीटों पर सिमट जाती।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान: सीएम धामी

इधर, नतीजों के दूसरे दिन दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे सुबह 11 बजे LG सेक्रेट्रिएट पहुंचीं। जहां उन्होंने LG वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा।

BJP भी दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने के लिए अमित शाह के घर बैठक कर रही है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा गृहमंत्री के घर पहुंच गए हैं। मोदी दो देशों के दौरे पर जा रहे हैं। दावा है दिल्ली CM का शपथ ग्रहण समारोह उनके लौटने के बाद ही होगा। इसमें भाजपा शासित राज्यों के CM शामिल हो सकते हैं।