36 दिवसीय बगलामुखी साधना के दर्शन को पहुंच रहे देशभर के श्रद्धालु, 17 नवंबर को महायज्ञ और 18 नवंबर को भंडारा
दतिया धाम। ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर में लोक कल्याण की कामना को लेकर सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी की 36 दिवसीय निराहार मां बगलामुखी साधना निरंतर जारी है। नवरात्रि के प्रथम दिवस से शुरू हुई इस साधना के दौरान गुरुजी के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु दतिया धाम पहुंच रहे हैं।
साधना के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तजन मंदिर पहुंचकर गुरुजी का पूजन-अर्चन कर रहे हैं और उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। गुरुजी की साधना को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
इसी क्रम में आज राजस्थान के धौलपुर से पहुंचे सरपंच भूपसिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
आगामी 17 नवंबर को प्रस्तावित महायज्ञ और 18 नवंबर को होने वाले भंडारे में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए उनके ठहरने सहित आवश्यक व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
दतिया धाम स्थित ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर में जारी यह 36 दिवसीय साधना और आगामी धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
