Weather Update: हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे का येलो अलर्ट ,इन जिलों में बारिश -बर्फबारी के आसार

खबर शेयर करें

शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के कई जनपदों में कोहरा छाने से ठंड बढ़ गई है। आईएमडी ने रविवार को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई है। शनिवार को प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक भी नहीं पहुंचा। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जिला सिरमौर के धौलाकुआं में 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंडी और बिलासपुर जिले के कई क्षेत्रों में रविवार को घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिजाज , आज सात जिलों में भारी बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

राज्य के कुछ भागों में अब कोहरे की मार पड़ने लगी है। अधिकतम तापमान भी अब लुढ़कने लगा है जाेकि 30 डिग्री के नीचे आ गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान भुंतर में 28.5 डिग्री रहा, जबकि ऊना का तापमान 27.4 डिग्री रहा है। न्यूनतम तापमान ताबो व कुकुमसेरी में माइनस से नीचे चला गया है। ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री, जबकि कुकुमसेरी में माइनस 0.8 डिग्री पहुंच गया है। राज्य में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा और बिलासपुर में घना कोहरा, सुंदरनगर व मंडी में मध्यम कोहरा छाया रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: उत्तराखण्ड में आज भारी बारिश का अलर्ट , 4 जिले के स्कूलों में छुट्टी घोषित

11 नवम्बर को बारिश व बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को सुबह के समय भाखड़ा बांध और बल्ह घाटी के जलाशय क्षेत्र के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे: पांच माह में 7,700 लोगों की गई जिंदगी

इन जिलों में बारिश-बर्फबारी

IMD के अनुसार, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति और मंडी जिला में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में मौसम साफ रहेगा।