Weather Update: दिल्ली में कोहरे- शीतलहर के साथ होगी नए साल की शुरुआत

खबर शेयर करें

Dehli Weather: नए साल के मौके पर दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है मौसम विभाग ने अगले दो दिन कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में पिछले 48 घंटे से गलनभरी बर्फीली हवाओं से लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। कई स्थानों पर शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को यह 13 डिग्री रहा था। दिन का तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री नीचे रहा। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरा देखने को मिला। दिन चढ़ने के साथ धुंध साफ हो गई। लेकिन, बीते दिनों हुई बारिश के चलते नमी की धुंध बनी हुई है। धूप नहीं होने के चलते अधिकतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.4 डिग्री कम है। जबकि, न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा है।