उत्तराखंड: सत्य साधक गुरुजी ने दी नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं , आशीर्वाद

खबर शेयर करें

देहरादून। जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी ने सभी भक्तजनों को नव वर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है। नव वर्ष के उपलक्ष्य पर सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी के दिशा निर्देशन में मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया गया। 12 घंटे तक चले इस हवन में नव वर्ष 2025 में विश्व कल्याण की कामना के साथ ही देश- प्रदेश में सुख ,समृद्धि और शांति की प्रार्थना की गई। हवन यज्ञ के उपरांत प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

देहरादून के क्लेमेंट टाउन में आयोजित मां बगलामुखी महायज्ञ में सत्य साधक गुरु जी के साथ केदारघाटी बुगलीधार से आए संत रामकृष्ण शरण महाराज, भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव अजय सैनी सही तमाम भक्तजनों ने प्रतिभाग किया। महायज्ञ का आयोजन अनुज अग्रवाल और उनकी पत्नी पूजा अग्रवाल सहित पारिवारिक जनों द्वारा किया गया। हवन यज्ञ के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी, 23 जनवरी को होगा मतदान

इस दौरान सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुरु जी ने सभी भक्तजनों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हुए कहा कि नव वर्ष 2025 सभी के लिए मंगलमय हो। सभी भक्तजन सन्मार्ग में चलें।