उत्तराखंड: तेल टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर , पति- पत्नी की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

हरिद्वार। लक्सर के बालावाली मार्ग पर तेल से भरे टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार दंपत्ति लक्सर से दवाई लेकर उत्तर प्रदेश के नागल बिजनौर अपने घर वापस लौट रहा था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। टैंकर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन , राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पुलिस के अनुसार इस्तकार (44 वर्ष) तथा उसकी पत्नी यासीन (40 वर्ष) निवासी सराय आलम थाना नागल जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश शुक्रवार को लक्सर मे दवाई लेने आए थे।
शाम के समय पति-पत्नी दवाई लेकर बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे कि लक्सर बालावाली मार्ग पर कुड़ी नेतवाला गांव के निकट पीछे से आ रहे तेल के टैंकर के ओवरटेक करने के दौरान दंपति टैंकर की चपेट में आ गया। जिससे इस्तकार की टैंकर से कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कुमाऊं कमिश्नर के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप , इन पर गिरी गाज

जबकि उसकी पत्नी यासीन ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी की।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: शीतकाल के लिए आज सुबह 8:30 बजे बंद होंगे बाबा केदार के कपाट

उप निरीक्षक दीपक चौधरी ने बताया कि हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है। टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया गया है।