Uttarakhand News : महाकुंभ हादसे में उत्तराखंड की महिला की भी मौत

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रयागराज के संगम पर मची भगदड़ में ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा निवासी एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किच्छा से सोमवार रात को महाकुंभ के लिए तीन बसें रवाना हुई। इन्हीं बस में सवार एक एक महिला की बीती रात प्रयागराज में मची भगदड़ में कुचल जाने से मौत हो गई है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने बेटे और बहू के साथ कुंभ स्नान के लिए गई थी, जब भगदड़ मची तो महिला अपने बेटे और बहु से अलग हो गई। जिसका शव आज सुबह बरामद हुआ है। फिलहाल प्रशासन ने अभी महिला का शव परिजनों को नहीं सौंपा है। जानकारी के अनुसार गुड्डी देवी (57) निवासी वार्ड 3 किशोर अस्पताल के पास सोमवार रात बस में सवार होकर प्रयागराज रवाना हुई थी। महिला अपने बेटे और बहू के साथ गई थी। महिला भगदड़ के दौरान अपने बेटे और बहू से बिछड़ गई। आज सुबह छह बजे उनका शव मिला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -प्रीति आर्या ने राजेंद्र नगर वार्ड 12 से पार्षद पद के लिए किया नामांकन

बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में मंगलवार की देर रात हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि अखाड़ा मार्ग भगदड़ भीड़ बढ़ने की वजह से हुई। भीड़ बढ़ने के कारण बैरिकेड टूट गया। इस वजह से बैरिकेड के आसपास सोए हुए लोगों पर भीड़ चढ़ गई। ऐसे में करीब 90 लोग घायल हो गए। हादसे में मारे गए 30 लोगों में से 25 लोगों की पहचान हो गई है। डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि हादसे में 30 लोगों की मौत और 60 लोग घायल हुए हैं।