उत्तराखंड : बदलते मौसम के बीच बढ़ रहा डेंगू का डंक , बरतें एहतियात

खबर शेयर करें

नैनीताल। बदलते मौसम के बीच डेंगू का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच दिनों में नैनीताल जिले में डेंगू के 16 मामले मिले हैं। औसतन रोजाना ही डेंगू के तीन मरीज आ रहे हैं। बाहरी जिलों से आने वाले मरीजों के अलावा स्थानीय मरीजों की भी तादाद बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केदारघाटी में लोक निर्माण विभाग की 29, सिंचाई विभाग की 12 कार्ययोजनाएं स्वीकृत

शनिवार को हल्द्वानी में डेंगू के तीन मरीज मिले। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की एलाइजा जांच की गई। तीनों ही मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें एक रोगी देहरादून जिला से आया है तो दूसरा रोगी ऊधमसिंह नगर का रहने वाला है। एक रोगी हल्द्वानी के डहरिया क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने गुरु नानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

गुरुवार को डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला था। इसके अलावा पिछले पांच दिनों में प्रतिदिन डेंगू के मरीज आये हैं। एसएसजे बेस अस्पताल और एसटीएच दोनों ही अस्पतालों में मेडिसन विभाग की ओपीडी में रोजाना ही बुखार के मरीज आ रहे हैं। संदेह होने पर एलाइजा जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नए साल के स्वागत में बर्फ से ढकी देवभूमि की पहाड़ियां, पर्यटकों की भारी आमद

नैनीताल जिले में डेंगू के अभी तक 85 रोगी डेंगू के मिले हैं। इनमें बाहरी जिलों के 51 और स्थानीय मरीजों की संख्या 34 है। सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बताया कि डेंगू से निपटने के लिये पूरे इंतजाम किये गये हैं। सोर्स रिडक्सन का काम भी काम किया जा रहा है।