UP: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, ज्वैलर्स लूट में था शामिल

खबर शेयर करें

Azamgarh Crime News: आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह बदमाश रविवार को रात सर्राफा व्यापारी से लूट के दौरान फायरिंग मामले में शामिल था।

यह भी पढ़ें 👉  National Games: 38वें राष्ट्रीय खेल के मौली संवाद में खेल और मनोरंजन का अद्भुत संगम

अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि आज सुबह बाईपास पुलिया गंभीरपुर में पुलिस मुठभेड़ हुई है, जिसमें फरदीन नाम के बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है, यह बदमाश रविवार शाम हुई सोनार से लूट और फायरिंग की घटना में शामिल था, इसका साथी जब दुकान में फायरिंग कर बाहर आया तो यह बदमाश मोटरसाइकिल पर उसका इंतजार कर रहा था। वह अपने साथी को लेकर मौके से फरार हो गया। इस बदमाश के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इसका साथी भागने में सफल रहा है। पुलिस टीम प्रयास कर रही है, शीघ्र ही भागे हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।