उत्तराखंड में आज का मौसम 22 मई 2025: आठ जिलों में आंधी- तूफान बारिश का यलो अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून: Weather Update Today: उत्तराखंड में पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है पहाड़ से लेकर मैदान तक हुई बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली। पिछले 24 घंटे के अंदर सबसे अधिक वर्षा कोश्याकुटौली में 45.5 मिमी दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज गुरूवार को प्रदेश के आठ जिलों में गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना वहीं इन जिलों में तेज हवाओं और बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है वहीं प्रदेश के अन्य जनपदों में हल्की बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Earthquake: जम्मू -कश्मीर और असम में भूकंप के झटके , घरों से बाहर आए लोग


आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज (गुरुवार) 22 मई को उत्तराखंड राज्य के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ तेज बिजली चमकने की संभावना है , मौसम विभाग ने यलो अलर्ट की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि राज्य के कई हिस्सों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के अन्य जनपदों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच में फंसे तीन युवकों को एसडीआरएफ ने बचाया

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज गुरूवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है वहीं ,बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। जबकि, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी की उम्मीद है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी के आसार हैं। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast Uttarakhand Forced Today