Rashifal 05 अक्टूबर 2024: आज यानी 05 अक्टूबर को शनिवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस तिथि पर स्वाती नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 11:45 से 12:32 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 09:13 -10:41 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे।
आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल…
मेष राशि(Aries)
आज मेष राशि वालों का दिन चिंताग्रस्त रहने वाला है। इस दिन आपको बेफिजूल के कामों की चिंता सताएगी। आप अपने पारिवारिक समस्याओं को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े अन्यथा कोई बाहरी इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। पारिवारिक समस्याओं को घर में बैठकर सुलझाने का प्रयास करें। सेहत को लेकर भी सावधान रहने की आवश्यकता है दांपत्य जीवन में वाद-विवाद हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वाले लोगों को तो आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लाने वाला रहेगा ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होकर आपकी तारीफ करेंगे। घर परिवार समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। अभी दो है तो दो से तीन होने की संभावना अर्थात संतान सुख मिलने वाला है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा विद्यार्थियों को पढ़ाई पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन जातक वाले लोग क्रोध अधिक करेंगे। कोई मित्र आपकी सहायता धन के मामले में कर सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। शिक्षा संबंधी कार्यों में रुकावट आएगी। मन चिंतित रहेगा हालांकि स्वास्थ्य के मामले में शरीर स्वस्थ रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ किसी मामले को लेकर मन मुटाव हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
आज कर्क राशि वालों के लिए सफलता वाला हो सकता है। शैक्षणिक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। कार्यस्थल में बदलाव कर सकते हैं, नई नौकरी में मेहनत अधिक लगेगी। मानसिक परेशानियों से जूझते दिखेंगे। धान के प्रति आस्था जगाने से किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
आज के दिन सिंह राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लिए खुशी भरा माहौल रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में परेशानियां आएंगी। कार्य क्षेत्र में चुनौतियां मिलने की संभावना है, युवा जातक के लोग अपने मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्य स्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पढ़ाई के अलावा संगीत और कला में भी रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, आवश्यकता हो तो डॉक्टर की पास जाए। निवेश करने के लिए थोड़ा सोच समझ लें।
तुला राशि(Libra)
12 राशियों में से एक तुला राशि भी है जो आज के दिन स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेगी। क्रोध अधिक करेंगे, व्यवसाय में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। निवेश करेंगे तो उसे पैसा आएगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वाले लोगों का आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। इस दिन आशा निराशा दोनों होगी। व्यापार और व्यवसाय में फायदा होने की संभावना है। ऑफिस में विरोधी आपके विरुद्ध साजिश रचने का प्रयास करेंगे। आपको अपने भाई बहनों पर विश्वास जताना होगा वो आपके लिए हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु जातक वाले लोगों का आज मन संतुष्ट रहेगा। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के आने से अनुबान होगी। बात करें स्वास्थ्य की तो पेट संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं, ऐसे में खानपान में संयम रखें। पढ़ाई-लिखाई करने वाले लोग युवा मित्रों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। पढ़ाई को छोड़कर संगीत या कल की ओर रुझान बढ़ सकता है। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में वैचारिक मतभेद होने पर अपने आप को शांत रखें। व्यापार और व्यवसाय में लाभ मिलने के संकेत है।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए प्रसन्नता भर रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। व्यापार और व्यवसाय में भी परेशानियां आ सकती हैं, हालांकि यह जल्द ही दूर हो जाएंगी। परिवार का सहयोग हर कार्य में मिलेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने की जरूरत है। बाहर का तला भुना खाना ना खाएं। युवा जातक अपने मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन राशि(Pisces)
बात करें मीन राशि वालों की तो आज के दिन इन्हें किसी न किसी बात की चिंता रहेगी जिस कारण से यह बीमार भी हो सकते हैं। नौकरी पेशा वाले व्यक्ति को ऑफिस में बॉस सहायता करेंगे। किसी भी काम को करने से पहले किसी बड़े बुजुर्ग से सलाह अवश्य ले दांपत्य जीवन अच्छा चल रहा होगा।