जय मां हाटकालिका मंदिर में विशाल भंडारा आयोजित
Nainital News: नैनीताल जिले में दशहरे का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवरात्रि महापर्व के समापन के साथ ही आज मंदिरों में हवन कीर्तन और भंडारे का भी आयोजन हुआ वहीं जगह-जगह रावण के पुतले का भी दहन किया गया।
इधर बिंदुखत्ता के संजय नगर द्वितीय स्थित जय मां हाटकालिका मंदिर में नवरात्रि का महापर्व श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम जन प्रतिनिधियों ने भी पूजा अर्चना कर मैया का आशीर्वाद लिया। नवरात्रि में लगातार आरती के साथ रात भर चले भजन कीर्तनों के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान मुख्य रूप से पुजारी भास्करा नंद जोशी, पंडित नंदा बल्लभ जोशी, मंदिर कमेटी अध्यक्ष दलीप सिंह अधिकारी, कोषाध्यक्ष होशियार सिंह जेठी, प्रबंधक राम सिंह मेहता, सूबेदार केसर सिंह धामी,प्रेम सिंह मेहरा, पान सिंह मेहरा,नवीन पाठक, कांति बल्लभ लोहनी, भुवन पाठक, मनोहर बसखेती, दान सिंह धामी, उमेश बिष्ट, त्रिलोक चंद्र, भीम सिंह, के साथ-साथ सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।