सुखपाल सिंह बने सब इंस्पेक्टर .. नए साल पर मिला प्रमोशन का तोहफा

खबर शेयर करें

लालकुआं (जीवन गोस्वामी)। उत्तराखंड पुलिस के तेजतर्रार जवान सुखपाल सिंह का सब इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन हुआ है। गौरतलब है कि सुखपाल सिंह लालकुआं कोतवाली में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। यहां पर उन्होंने नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के द्वारा काफी लोकप्रियता हासिल की थी। उनकी इस कामयाबी पर तमाम क्षेत्र वासियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- अखिल भारतीय स्वामी विवेकानंद जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

गौरतलब है कि नए साल पर उत्तराखंड में पुलिस जवानों को प्रमोशन का तोहफा मिला है. साल 2025 में मुख्य आरक्षी से लेकर इंस्पेक्टर पद पर 958 पदोन्नतियां हुई हैं.
उत्तराखंड पुलिस विभाग के लिए साल 2025 पदोन्नतियों के दृष्टिकोण से एक रिकॉर्ड वर्ष साबित हुआ है. इस साल विभाग में अलग-अलग रैंकों और संवर्गों में कुल 1060 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है. यह पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने और कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.