उत्तराखंड: जंगल में मिली
महिला की अधजली लाश ,जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

खटीमा। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां जंगल में एक महिला का अधजला शव मिला है। जैसे ही इस घटना के बारे में लोगों को पता चला तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को एक महिला का अधजला शव जंगलों में मिलने से हड़कंप मच गया। महिला का शव खटीमा में चारुबेटा नई बस्ती से लगे जंगल में मिला। मृतका की पहचान अनिता पत्नी सुरेश के रूप में हुई है, जो देर रात 9 बजे से घर से लापता बताई जा रही थी। परिजनों की ओर से महिला की खोजबीन शनिवार सुबह की गई, तो महिला का अधजला शव जंगल में मिला। लाश के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने सीमा पर तैनात जवानों के साथ मनाई दिवाली

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि महिला शुक्रवार रात से घर से लापता थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस क्षेत्र के आसपास के सीसीटीवी की जांच करने में जुट गई है। हर एंगल पर जांच करते हुए पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  New Year 2025: नए साल पर सैलानियों के स्वागत में जुटी उत्तराखंड सरकार

जंगल में महिला का अधजला शव मिलने के बाद पुलिस की ओर से इस मामले के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस जरूरी साक्षय जुटाने के साथ ही संदिग्धों के साथ भी गहनता से पूछताछ कर रही है। मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम ने भी जांच के लिए साक्ष्य एकत्र किए हैं। इसी के साथ पुलिस आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज की भी जांच करने में जुट गई है।