उत्तराखंड: स्विफ्ट डिजायर दुर्घटनाग्रस्त , हादसे में एक की मौत,दो गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ,इसी बीच यहां पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट थाना क्षेत्र में पनार- गंगोलीहाट सड़क पर टिम्टा के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन और चार वर्षीय भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  बहराइच हिंसा: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, पांच गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, निगल्टी निवासी 24 वर्षीय देवेंद्र सिंह बुधवार शाम अपनी बहन को रस्यूड़ा छोड़ने जा रहे थे। टिम्टा के पास कार के ब्रेक फेल हो गए, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में देवेंद्र सिंह कार के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें निकालकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  38th National Games: सीएम धामी पहुंचे हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम , खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

गंगोलीहाट थाना प्रभारी हीरा सिंह डांगी ने बताया कि हादसे में घायल पुष्पा देवी और चार वर्षीय वीरा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण कार के ब्रेक फेल होना माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि हादसे के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  UP: होटल में पहले प्रेमिका से बनाए संबंध फिर गला रेतकर हत्या , वजह चौंकाने वाली

इस हादसे से परिवार और गांव में शोक की लहर है। देवेंद्र सिंह की असामयिक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने परिजनों को सांत्वना देते हुए मामले में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।