लालकुआं: युवराज सिंह खाती बने भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री

खबर शेयर करें

प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार, पार्टी पदाधिकारियों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल लालकुआं में नवनियुक्त महामंत्री बनाए जाने पर युवराज सिंह खाती ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन द्वारा दिए गए इस दायित्व को बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस मौके पर सांसद अजय भट्ट, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन बिष्ट तथा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी ने युवराज सिंह खाती को युवा मोर्चा मंडल महामंत्री बनाए जाने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास जताया कि युवराज खाती संगठन को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा युवाओं को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेंगे।