लालकुआं- अखिल भारतीय स्वामी विवेकानंद जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

खबर शेयर करें

लालकुआं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) लालकुआं इकाई द्वारा आज स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यातिथि अयोध्या प्रसाद यादव , विकास गुप्ता , शुभम कुमार व नगर मंत्री गोविंद कुमार ने दीप प्रजवलित करके किया
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, आदर्शों एवं राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका से परिचित कराना था।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कार्यकरणी सदस्य विकास गुप्ता व शुभम कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके राष्ट्रवादी चिंतन तथा युवाओं को आत्मनिर्भर, चरित्रवान और कर्तव्यनिष्ठ बनने के संदेश पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त व आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर अभाविप के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने राष्ट्र सेवा एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।