IPL 2025: आईपीएल के बचे मैच आज से शुरू , जानिए कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला

खबर शेयर करें

IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते स्थगित हुआ इंडियन प्रीमियर लीग 2025 अब फिर पिच पर लौटने को तैयार है।

लगभग 10 दिन के अंतराल के बाद दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपनी पूरी ताकत झोंकना चाहेंगी। आरसीबी ने अब तक 11 मैचों में 16 अंक हासिल किए हैं और पाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है। इस मैच में जीत उसे प्लेऑफ में लगभग पक्की जगह दिला देगी। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर के लिए मुकाबला करो या मरो जैसा है। 12 मैचों में 11 अंक जुटाने वाली टीम फिलहाल छठे पायदान पर है और एक और हार उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  National Games Uttarakhand: साइकिल सुविधा से 38वें राष्ट्रीय खेल को मिलेगा नया आयाम

IPL 2025: आइए जानते हैं कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला..

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच कब और कहां खेला जाएगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में 17 मई को खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच कितने बजे शुरू होगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच 7:30 बजे शुरू होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खेल महाकुंभ- 2024 का आगाज , मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच में टॉस कब होगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच में टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच किस टीवी चैनल पर आएगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी) पर पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

IPL 2025: दोनों टीमों का स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।

यह भी पढ़ें 👉  National Games Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की व्यवस्थाओं को परखा , खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, लवनिथ सिसोदिया, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, एनरिक नॉर्किया, स्पेंसर जॉनसन।