पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने जताया शोक

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे देश और विश्व के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति के ऐसे स्तंभ थे, जिन्होंने अपने ज्ञान, दूरदर्शिता और नीतियों से देश को हर संकट से उभारा और विकास के नए आयाम स्थापित किए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब से लौट रहे दो श्रद्धालुओं को ट्रक ने मारी टक्कर , मौके पर ही मौत

सुमित हृदयेश ने कहा कि 1991 के आर्थिक संकट के दौरान डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा उठाए गए ऐतिहासिक कदमों ने भारत को आर्थिक स्थिरता दी और वैश्विक स्तर पर एक मजबूत पहचान दिलाई। उनकी सादगी, निष्ठा और सेवाभाव हर राजनेता और नागरिक के लिए एक आदर्श हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहली बार नैनीताल जिले के इस गांव में पहुंचा कोई सांसद , ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

विधायक ने यह भी कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और दूरदर्शिता से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने देश के लिए जो योगदान दिया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Up News: योगी सरकार का सख्त एक्शन, दो पीसीएस अधिकारी किए सस्पेंड

डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए सुमित हृदयेश ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह का जाना एक युग का अंत है। उनकी विद्वता और सरलता को देश सदैव याद करेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”