उत्तराखंड: होटल में यहां चल रहा था गंदा काम , चार महिला- पुरुष गिरफ्तार

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने एक होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है इस दौरान टीम ने दो महिलाओं और होटल मालिक सहित समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया राज्य की तीन हवाई सेवाओं का वर्चुअल उद्घाटन

बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर यूनिट प्रभारी जीतो कंबोज की अगुवाई में संयुक्त टीम ने ट्रांजिट कैंप की सिडकुल रोड स्थित होटल एनकेएन में छापा मारा। छापे से होटल में हड़कंप मच गया।

टीम ने होटल के एक कमरे से नदीम निवासी डडिया थाना देवरनिया बरेली और एक महिला (पूजा) को पकड़ा। इसके साथ ही होटल मालिक निताई सरकार निवासी कौशलगंज बिलासपुर रोड बिलासपुर, हाल निवासी होटल एनकेए सिडकुल रोड ट्रांजिट कैंप और नेवरिया पीलीभीत की महिला (विचित्रा) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  UP: 60 साल की वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि चारों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।