Dehli Weather: दिल्ली में बारिश थमी ,अब घने कोहरे का येलो अलर्ट

खबर शेयर करें

Dehli Weather: दिल्ली-NCR में बीते दो दिन हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार और शनिवार के मुकाबले आज रविवार का मौसम थोड़ा साफ है। सुबह से लोगों को सूर्यदेव के दर्शन हुए। दिल्ली-एनसीआर में इस बार बारिश ने 101 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। IMD के अनुसार,इस साल दिल्ली में अब बारिश की संभावना नहीं है। 30 और 31 दिसंबर को न्यूनतम तापमान क्रमशः 6 और 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं आईएमडी ने दिल्ली में 30 और 31 दिसंबर को घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehli Weather: दिल्ली में फिर करवट लेगा मौसम, इस दिन होगी बारिश

दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। कोहरा छटने के बाद लोगों को धूप के दर्शन हुए हैं। आज दिनभर मौसम साफ रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 17 तो वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम और उसके बाद रात को फिर कोहरा छाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव में उम्मीदवारों से स्पष्ट विजन और जवाबदेही की मांग की

30 और 31 दिसंबर को घने कोहरे का येलो अलर्ट रहेगा। अधिकतम तापमान 18 तो वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक लुढ़केगा। इसके अलावा 1 जनवरी यानी नए साल के पहले दिन भी मौसम साफ रहेगा,अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिरेगा। इसके बाद 2 और 3 जनवरी को न्यूनतम तापमान में इजाफा होगा और यह 9 डिग्री तक जा सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक जा सकता है।