Dehli Election: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुनाव हारे , AAP को दिल्ली में भारी नुकसान

खबर शेयर करें

Delhi Chunav Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है ,एक तरफ ‘आप’ करारी हार की तरफ बढ़ रही है ,दूसरी तरफ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए हैं , वहीं बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने उन्हें हराया. वहीं कांग्रेस के संदीप दीक्षित तीसरे नंबर पर रहे. साथ ही पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अपना चुनाव हार गए हैं, इसके साथ मुख्यमंत्री आतिशी अपनी सीट से पीछे चल रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे का येलो अलर्ट ,इन जिलों में बारिश -बर्फबारी के आसार

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. इस समय बीजेपी 48 सीटों पर आगे है, जिसमें कई सीटों पर जीत हासिल करप चुकी है. वहीं आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर आगे चल रही है, इसके साथ कांग्रेस लगातार तीसरी बार खाता नहीं खोल सकी है।