Dehli Election 2025: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया मतदान , वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह

खबर शेयर करें

Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक जारी है। विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे है। सुबह मताधिकार का उपयोग करने वाले शुरुआती मतदाताओं में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विदेश मंत्री एस जयशंकर, हरदीप सिंह पुरी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग के लिए सुबह से ही उत्साह देखा जा रहा है. चुनाव आयोग के मुताबिक, 9 बजे तक 8.10 फीसदी मतदान हुआ है. एआईएमआईएम उम्मीदवार ताहिर हुसैन की सीट मुस्तफाबाद पर 12.43 फीसदी मतदान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: प्रदेश में 62 फीसदी हुआ मतदान ,इस दिन आएगा परिणाम

सुबह-सुबह वोट डालने वालों में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा और दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. एलिस वाज भी शामिल रहीं। ग्रेटर कैलाश से आप के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज, करावल नगर से भाजपा के उम्मीदवार कपिल मिश्रा, नयी दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित और कालकाजी से पार्टी उम्मीदवार अलका लांबा ने भी सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के तुरंत बाद मतदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  Election Results 2024: हरियाणा में BJP ने रचा इतिहास, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-NC गठबंधन का परचम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति एस्टेट स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में अपना वोट डाला। दिल्ली में बुधवार सुबह 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाताओं ने 8वीं विधानसभा के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा।

दिल्ली में 1,56,14,000 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 83,76,173 पुरुष, 72,36,560 महिलाएँ और 1,267 थर्ड-जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदाताओं में 18-19 वर्ष की आयु के 2,39,905 पहली बार मतदाता, 85 वर्ष या उससे अधिक आयु के 1,09,368 बुज़ुर्ग मतदाता और 79,885 विकलांग व्यक्ति भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Dehli Election 2025: दिल्ली में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ मतदान , 8 फरवरी को आएंगे नतीजे

चुनाव के लिए करीब 97,955 कर्मियों और 8,715 स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है। सुरक्षा उपायों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 220 कंपनियां, 19,000 होमगार्ड और 35,626 दिल्ली पुलिस के जवान शामिल हैं, जो शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करते हैं।