नैनीताल। छठ महापर्व जिले भर में में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। व्रतियों ने सूर्य को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की। इधर बिदुखत्ता के संजय नगर द्वितीय स्थित नदी पर स्थित घाट में सुबह तड़के ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतियों ने सूर्य भगवान की पूजा अर्चना व अर्घ्य देने के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ।


इस अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि सूर्य भगवान की उपासना का यह पर्व अटूट आस्था व भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा बड़े हर्ष का विषय है कि छठ महापर्व पूर्वांचल की संस्कृति को देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति से जोड़ रहा है। उन्होंने कहा इसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी हमारे देश की एकता व अखंडता की परिचायक है । उन्होंने कहा उत्तराखंड सरकार द्वारा छठ महापर्व की पवित्रता व स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए घाटों का निर्माण समेत तमाम इंतजाम किए गए हैं।

इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह खनवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, प्रमोद कलौनी, मनीष बोरा (मिथुन) कुंदन सिंह मेहता, पुष्कर सिंह दानू, देवेंद्र सिंह मेहता, प्रदीप सिंह बथियाल, त्रिलोक सिंह मेहता, समेत अनेक गणमान्य लोगों ने छठ की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छठ पूजा समिति के अध्यक्ष प्रभाकर राजभर, व प्रबंधक धर्मवीर राजभर ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।