उत्तराखंड: सड़क हादसे में बीटेक छात्र की मौत ,साथी घायल

खबर शेयर करें

देहरादून। सहसपुर से सेलाकुई की तरफ जा रही मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक बिहार का रहने वाला था और यहां जेबीआईटी में बीटेक चौथे सेमेस्टर का छात्र था।

यह भी पढ़ें 👉  भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट का लालकुआं में भव्य स्वागत

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। शव का पंचायतनाम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना शुक्रवार देर रात की है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात मोटसाइकिल सवार छात्र ऋषिकेश और विभास सहसपुर की तरफ से सेलाकुई की तरफ जा रहे थे। सहसपुर क्षेत्र के यश हॉस्पिटल के सामने अचानक उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम: उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना, मुख्यमंत्री ने की सतर्क रहने की अपील

हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। एसएसआई सहसपुर विकास रावत ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान 21 वर्षीय ऋषिकेश पुत्र अरविंद कुमार निवासी ग्राम बेलोडीट मधैपुरा बिहार की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  UP: जिसकी हत्या के आरोप में काटी तीन वर्ष की सजा ,वह जिंदा निकला

जबकि 22 वर्षीय विभास यादव निवासी नेपाल की हालत गंभीर है। मृतक जेबीआईटी में बीटेक चौथे सेमेस्टर का छात्र था। जबकि विभास बीटेक सेकेंड ईयर का छात्र है। बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक और घायल के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।