बिंदुखत्ता: पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

खबर शेयर करें

खुरियाखत्ता निवासी भाजपा नेता हयात सिंह कोरंगा को मातृ शोक , पूर्व सीएम कोश्यारी ने संवेदना व्यक्त की

लालकुआं। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी गुरुवार को बिंदुखत्ता के खुरियाखत्ता निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता हयात सिंह कोरंगा के आवास पर पहुंचे और उनकी माता लछिमा देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
गौरतलब है कि खुरियाखत्ता निवासी भाजपा नेता हयात सिंह कोरंगा की माता और समाजसेवी गौरव कोरंगा की दादी का विगत 9 फरवरी को 105 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। क्षेत्र में आमा के रूप में जानी जाने वाली लछिमा देवी लोगों के सुख-दुख में बढ़-चढ़कर भागीदारी करती थी। वह हंसमुख तथा व्यवहार कुशल होने के चलते क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थी।
उनके निधन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला सहित तमाम स्थानीय लोगों सहित जनप्रतिनिधियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।