बड़ी खबर: बिंदुखत्ता राजस्व गांव महा रैली जबरदस्त उत्साह: उमड़ने लगा जनसैलाब

खबर शेयर करें

जनता इंटर कॉलेज जड़ सेक्टर में भारी तादाद में लोगों के पहुंचने का सिलसिला है जारी

लालकुआं (जीवन गोस्वामी)। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की मांग को लेकर होने वाली आज की महा रैली को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है शुरुआत से ही अच्छी खासी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचने शुरू हो गए हैं जिस प्रकार से शुरूआती रुझान दिखाई दे रहा है उसको देखते हुए यह रैली महारैली का रूप लेगी इसकी पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ज्वैलरी शोरूम से डकैती का फरार आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

बिंदुखत्ता राजस्व गांव संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले

महा रैली को लेकर उत्साह इस कदर दिखाई दिया कि 10:00 बजे से पूर्व से ही लोग जनता इंटर कॉलेज जड़ सेक्टर में जुटना शुरू हो गये और यह संख्या धीरे-धीरे अच्छा खासा आंकड़ा पार कर चुकी है शुरुआत में ही जिस प्रकार से लोगों की संख्या उमड़ रही है उससे जबरदस्त उत्साह का माहौल भी बना हुआ है मंच से क्रांतिकारी गीत की गूंज सुनाई दे रही है भारत माता की जय के जोरदार उद्घोष के साथ, ले मसाले चल पड़े हैं लोग मेरे गांव के गीत ने धमाल मचाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस को लगा बड़ा झटका , इस वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी

फिलहाल समाचार लिखे जाने तक भारी संख्या मे ट्रैक्टर ट्रालियों और अन्य वाहनों से लोगों का आने का सिलसिला जारी है।

बिन्दुखत्ता के चप्पे-चप्पे से लोग रैली स्थल की ओर कूच कर रहे हैं:

भारी भागीदारी: ग्रामीण अपने निजी वाहनों, कारों और विशेषकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर भारी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बड़ा सड़क हादसा, रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी, 4 यात्रियों की मौत 25 घायल

क्रांतिकारी माहौल: मंच से गूँजते देशभक्ति और क्रांतिकारी गीतों ने माहौल में जोश भर दिया है। “ले मशालें चल पड़े हैं लोग मेरे गांव के” जैसे गीतों पर युवा और बुजुर्ग झूमते नजर आ रहे हैं।

नारेबाजी: ‘भारत माता की जय’ और ‘बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव बनाओ’ के नारों से पूरा जड़ सेक्टर क्षेत्र गुंजायमान है।