उत्तराखंड: दर्दनाक सड़क हादसे में बैंक कर्मचारी की मौत

खबर शेयर करें

उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक विगत देर शाम वार्ड नंबर-सात नगला निवासी सुधीर कुशवाहा (30) पुत्र मैनेजर कुशवाहा इंदिरा कॉलोनी में अपने मित्रों से मिलने आया था। रात लगभग 10:15 बजे वह अपने घर के लिए निकला था। इसी दौरान पंतनगर विश्वविद्यालय के मधुमक्खी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें सुधीर बुरी तरह घायल हो गया। वहां से गुजर रहे सुरक्षाकर्मियों ने उसे उठाकर विश्वविद्यालय चिकित्सालय पहुंचाया। इसी दौरान उसके फोन पर किसी मित्र की कॉल आई जिसमें सुरक्षाकर्मियों ने उसके घायल होने की बात बताई। कुछ ही देर में उसके मित्र और परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इधर सुधीर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल को दी विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है केनरा बैंक रुद्रपुर में कार्यरत सुधीर की डेढ़ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।