ग्रामीणों में रोष, CSC सेंटरों पर अंकुश लगाने की मांग
लालकुआं (जीवन गोस्वामी)। प्राइवेट स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए आरटीए (राईट टू एजुकेशन) के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन बिंदुखत्ता के कुछ कथित CSC सेंटरों में ग्रामीणों से फॉर्म भरने के नाम पर मनमानी फीस वसूली की जा रही है।
₹250-₹300 तक वसूली, गरीब अभिभावकों के लिए बोझ
सूत्रों के अनुसार, कुछ सेंटरों में ₹250 से ₹300 तक वसूले जा रहे हैं, जबकि गरीब अभिभावकों के लिए यह भारी बोझ बन रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फॉर्म भरने की कोई फीस नहीं है और इसे निशुल्क होना चाहिए।
निर्धारित शुल्क केवल ₹50 तक होना चाहिए
ग्रामीणों ने इन सेंटरों पर अंकुश लगाने की मांग की है और कहा कि यदि कोई शुल्क लेना आवश्यक हो तो वह अधिकतम ₹50 तक ही होना चाहिए।
शिकायत करने के लिए संपर्क
इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए आरटीए हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है: 1800-180-1234।
